प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की लक्ष्य शाखा की ओर से गुरुवार को थियोसोफिकल सोसायटी के सभागार में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में एमवी कॉन्वेंट सुलेम सराय और वरिष्ठ वर्ग में एमपीवीए तेलियरगंज की टीम प्रथम रही। मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केबी पांडेय ने पुरस्कृत किया। संयोजक सुनील धवन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संध्या जायसवाल, संचालन शाखा सचिव घनश्याम वैद्य और संयोजन गिरीश जायसवाल ने किया। मंजू गुप्ता, मनीष सिंह, रमाशंकर सिंह, प्रांतीय महासचिव अमित श्याम, अरविंद दरबारी, पीएम त्रिपाठी, डॉ. सुरेश यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: भारत को जानो प्रतिय...