प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: डाक विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी प्रयागफिलेक्स-2026 का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में डाक टिकट विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही डाक टिकट संग्रहकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में उर्वशी मिश्रा ने प्रथम, दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय और अदिति शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में विराज मिश्रा प्रथम, प्रियाशी मिश्रा द्वितीय और आकृति मनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पोस्टमास्टर अशोक कुमार त्रिपाठी ने की। फिलेटलिक ब्यूरो के प्रभा...