प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोरांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला और स्किल इंडिया के अनुराग यादव की मौजूदगी में हुआ।प्रशिक्षण का संचालन सेवायोजन अधिकारी प्रदीप कुमार यादव के संरक्षण में हुआ। इस अवसर पर अनुदेशक अतुल कुमार, धीरज, चंद्रभान, रोहित, सुशील, रोशन, कृति, अंजली, शुभी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...