प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून 2023 को विज्ञापित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में प्रवक्ता भर्ती-2023 के 10 विषयों की स्क्रीनिंग परीक्षा दो से छह नवम्बर तक दो सत्रों (नौ से 11 बजे तक एवं तीन से पांच बजे तक) आयोजित की जाएगी। शालाक्य तंत्र, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, रोग निदान, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, द्रव्य गुण, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत, क्रिया शारीर, स्वस्थ्यवृत एवं रचना शारीर विषयों की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के जिले की सूचना आयोग की वेबसाइट पर शनिवार से विषयवार 10 दिन पूर्व से उपलब्ध करायी जाती रहेगी। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

ह...