प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: सीएमओ कार्यालय में रविवार को उप्र प्रयोगशाला सहायक एसोसिएशन प्रयागराज शाखा का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, जिलामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राम मणि त्रिपाठी, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष अर्पित मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनुपम जायसवाल, ऑडिटर अरविंद कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य पर्वत राज सिंह और संरक्षक संतोष कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...