Prayagraj News: प्रयाग संगीत समिति में कजरी कार्यशाला का शुभारंभ
प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सांस्कृतिक संस्था कनकधारा की ओर से प्रयाग संगीत समिति में रविवार को आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रख्यात गायिका तृप्ति शाक्या ने दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने सावन के पारंपरिक गीतों व कजरी की मनमोहक प्रस्तुति दी विशिष्ट अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता रहे। मुख्य प्रशिक्षिका आश्रया द्विवेदी ने शिक्षार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा पर रोशनी डाली। संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने स्वागत किया। इस मौके पर समिति के सचिव अरुण कुमार, हर्षित कुमार, उमा दीक्षित, मधुरानी शुक्ला, प्रमोद बंसल, पार्षद पंकज जायसवाल, रोचक दरबारी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.