Prayagraj News: प्रयागराज स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल झपटकर भागा उचक्का
प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल झपटकर अज्ञात व्यक्ति भाग निकला। राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी दीपक कुमार शाह ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह बिहार के आरा रेलवे स्टेशन से रतलाम जाने के लिए ट्रेन नंबर 19424 अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह एस-5 कोच की सीट नंबर चार पर यात्रा कर रहे थे। बीते 31 अक्टूबर की सुबह ट्रेन प्रयागराज स्टेशन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। दीपक खिड़की के पास बैठकर मोबाइल देख रहे थे, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से हाथ डालकर उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग निकला। रतलाम पहुंचने के बाद उन्होंने शिकायत की। घटना स्थल प्रयागराज होने के कारण मुकदमा अब प्रयागरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.