Prayagraj News: प्रयागराज में चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज कमिश्नरेट में चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आगरा से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस सोनम कुमार को डीसीपी गंगानगर और साइबर अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, गंगानगर डीसीपी रहे कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी अपराध बनाया गया है। इसके अलावा, डीसीपी साइबर क्राइम व अपराध को बदलकर डीसीपी यातायात, लाइंस व यूपी 112 की कमान सौंपी गई है। वहीं, वाराणसी से तबादले के बाद प्रयागराज कमिश्नरेट पहुंची आईपीएस श्रृति श्रीवास्तव को एडीसीपी नगर, अपराध व लाइंस की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती ज्वाइन कर कार्य करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.