प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: रेलवे यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मंडल में व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में 26 अगस्त से 17 अक्तूबर तक कुल 4832 जल नमूनों की जांच की गई। इनमें 4436 अवशिष्ट क्लोरीन, 377 बैक्टीरियोलॉजिकल और 19 रासायनिक जांच से संबंधित नमूने शामिल हैं। स्टेशनों पर पेयजल नलों, वाटर कूलरों और जल भंडारण टंकियों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। गुणवत्ता में कमी मिलने पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...