Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के 50 डाकघरों में आधार की सुविधा
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। आधार बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज और कौशाम्बी जिलों के 50 डाकघरों में प्रतिदिन नए आधार बनवाने व संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ये केंद्र भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित हो रहे हैं।
आधार सेवाएं और निर्धारित शुल्क प्रवर डाक अधीक्षक पीसी तिवारी के मुताबिक इन केंद्रों पर पात्र नागरिकों का नया आधार नामांकन निःशुल्क किया जाएगा। वहीं, आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल में संशोधन कराने के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित है। फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली (आइरिस) का बायोमेट्रिक संशोधन कराने पर 125 रुपये देने होंगे। प्रयागराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.