Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर यात्री का आईफोन चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते समय एक यात्री का 90 हजार रुपये कीमत का आईफोन चोरी हो गया। महाराष्ट्र निवासी अब्दुल अलीम शेख शारजाह (यूएई) में नौकरी करते हैं। वह भोपाल जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म नंबर सात पर कामायनी एक्सप्रेस (11072) आने के बाद वह बी-2 कोच की सीट नंबर चार पर जाकर बैठ गए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी लोअर की जेब में रखा मोबाइल गायब है। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन फोन नहीं मिला। भोपाल पहुंचने के बाद उन्होंने शिकायत की। जीआरपी ने केस दर्ज करके मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: महिला यात्री के दो बैग चोरी, नकदी और गहने गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.