Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रैक किनारे विशेष स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने छह अक्तूबर को प्रयागराज जंक्शन पर ट्रैक किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में स्टेशन यार्ड और ट्रैक के आसपास जमा कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट व स्क्रैप हटाया गया। सिग्नल और ट्रैक की दृश्यता में बाधा डालने वाली झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की भी सफाई की गई। लेवल क्रॉसिंग, गेट लॉज, केबिन और रेलकर्मियों के आवासों के आसपास से भी कचरा हटाया गया। निकले कचरे को मौके पर अलग-अलग किया गया, ताकि उसका उचित निस्तारण हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.