प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा सोमवार रात 11:55 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते खान-पान सेवाएं रोक दी गई हैं। रेलवे ने पहले आईआरसीटीसी को परिसर खाली करने का निर्देश दिया था। हालांकि, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि फूड प्लाजा दो-तीन दिन में फिर उसी स्थान पर शुरू कर दिया जाएगा। माघ मेले तक इसका संचालन यहीं होगा, जबकि बाद में स्टेशन परिसर में दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें कि प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के कारण धीरे धीरे सभी कार्यालय को खाली कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...