प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमित सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज को 69 मत हासिल कर पराजित किया, जबकि पंकज को 35 वोट मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल कुशवाहा ने बताया कि एसोसिएशन के कुल 105 मतदाताओं में से 104 ने वोट किया। विजयी अमित सिंह का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनुज जायसवाल, अनिल चौरसिया, तुफैल अहमद, बांकेलाल, अशोक अवस्थी, मानसिंह, विकास शुक्ला, अनीश जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, संगम तिवारी, बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अमित सिंह को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...