Prayagraj News: प्रयागराज के पास ट्रेन में यात्री का बैग चोरी, सोने के झुमके और नकदी गायब
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोलकाता से आगरा जा रहे एक यात्री का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। बैग में सोने के झुमके, दो हजार रुपये नकद, चश्मा, दवाइयां और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान रखा था। यात्री ने आगरा कैंट जीआरपी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद आगरा जीआरपी ने केस प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर निवासी सुब्रत कुमार पॉल अपनी मां रीना पॉल के साथ ट्रेन नंबर 01912 से कोलकाता से आगरा जा रहे थे। यात्री के मुताबिक, करछना के पास ट्रेन पहुंचने पर उन्हें अपना बैग गायब मिला। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने के झुमके सहित अन्य सामान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.