प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार रात चलती प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला यात्री गिर गई। उसे बचाने के लिए स्टाफ प्रयास कर ही रहा था कि उनकी नजर दूसरी महिला यात्री पर पड़ी, जो ट्रेन के नीचे चली गई थी। आरपीएसएफ जवानों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और महिला की जान बचाई।गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हो रही थी। इसी दौरान इटावा निवासी 60 वर्षीय रामदुलारी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिर गई। प्लेटफार्म पर तैनात स्टाफ उसे बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान इटावा निवासी ओम प्रकाश की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी और ट्रेन के नीचे आ गई। उस वक्त वहां मौजूद आरपीएसएफ द...