प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मोनिरबा) और इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) की ओर से सोमवार को प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'कक्षा से आगे प्रबंधन : प्रबंधन खेलों के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रबंधन खेलों और सामूहिक गतिविधियों के जरिए टीम भावना, नेतृत्व, संवाद कौशल, निर्णय लेने और समस्याओं के समाधान के गुर सीखे। मुख्य अतिथि रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अतुल पांडेय उपस्थित रहे। यूनाइटेड विश्वविद्यालय के डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम स...