Prayagraj News: प्रधान डाकघर के नए भवन में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया। प्रयागराज में मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी मौजूद रहे। नए भवन में ग्राहकों की सुविधा के लिए मॉड्यूलर सेवा काउंटर, आधुनिक ग्राहक सेवा इंटरफेस और वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाया गया है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के साथ दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित प्रवेश की सुविधा है। इससे बुजुर्गों और दिव्यांग ग्राहकों को डाकघर में आने-जाने में आसानी होगी। डाकघर की सेवा व्यवस्था को एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) 2.0 के तहत भी आधुनिक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- डाकघर में मिलेंगी आधार व पासपोर्ट जैसी सुविधाएं सॉफ्टवेयर और डिजिटल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.