Prayagraj News: प्रधानों के बाद अब प्रशासकों के कामकाज की जांच, 370 पंचायतों में शिकायतें
प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर अब प्रधानों के बाद प्रशासकों के कामकाज की भी जांच शुरू हो गई है। जिले की 370 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों के खिलाफ अनियमितता और मनमानी की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों ने अपने कार्यकाल में सरकारी धन का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया। चुनावी वर्ष में अपने करीबियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए भी पंचायतों की रकम खर्च किए जाने की शिकायत की गई है। सबसे गंभीर शिकायत ग्राम पंचायतों के खातों से निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि निकालने को लेकर है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कई पंचायतों में प्रशासकों ने नियमों को दरकिनार कर भुगतान किए। जिन कार्यों पर रकम खर्च दिखाई गई, उनमें भी अनियमितता की आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.