प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा 12 से 14 अक्तूबर तक प्रदेश के 213 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार, इसमें 74500 प्रशिक्षु शामिल होंगे। पहले दिन 10 से 12 बजे की पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा जबकि 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का पेपर होगा। 13 अक्तूबर को 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन का पेपर है। 14 अक्तूबर को 10 से 11 बजे तक हिंदी व 11.30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: डीएलएड की परीक्षाएं 12 से 17 तक शुचितापूर्वक एवं शान्तिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्य...