प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में भले ही प्रयागराज की प्रदेश में 63वीं रैंक हो, लेकिन तहसीलों ने कुछ लाज बचा रखी है। सदर तहसील की जुलाई में प्रदेश में 20वीं रैंकिंग है। जिसे लेकर अफसरों ने अन्य एसडीएम को भी इसी तर्ज पर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की टॉप 100 तहसीलों में सोरांव 78 और फूलपुर 95 ने भी स्थान बनाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में तहसीलवार सूची भी प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। 92 फीसदी अंकों के साथ जिले की सदर तहसील को 20वीं रैंक मिली है। वहीं 84 फीसदी अंकों के साथ सोरांव 78वें, 82 फीसदी अंकों के साथ फूलपुर 95वें, 81 फीसदी अंकों के साथ 107वें, 78 फीसदी अंकों के साथ बारा, मेजा व करछना 144वें और 75 फीसदी अंकों के साथ हंडिया 163वें स्थान पर आई है। एडीएम ...