Prayagraj News: प्रदीप कुमार मीणा बने नए परियोजना निदेशक
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज के परियोजना निदेशक नुसरत उल्ला खान का तबादला कर दिया गया है। वे पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से यहां तैनात थे। अब उन्हें मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इनकी जगह पर प्रदीप कुमार मीणा को परियोजना निदेशक बनाया गया है। मीणा वर्तमान में मंत्रालय के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं। एक-दो दिनों में प्रयागराज आने पर उन्हें कार्यभार सौंपा जाएगा। मंत्रालय के अधिशाषी अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि इस नियुक्ति का आशय पत्र प्राप्त हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.