Prayagraj News: प्रदर्शनी में दिखी अनुसंधान क्षमता और नवाचारी सोच
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिनी विज्ञान प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल डॉ. मो. मसूद, एमएनएनआईटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और हेड डॉ. मनीषा सचान, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. दिनेश सिंह तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागरीय अध्ययन विभाग के डॉ. सुधीर सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, समस्या समाधान क्षमता और टीम वर्क की भावना को विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.