Prayagraj News: प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, नवम्बर 8 -- Prayagraj News: ओम गायत्री नगर, सलोरी में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर मड़ई निवासी राजेश साहनी की 20 वर्षीय बेटी काजल साहनी अपनी छोटी बहन श्वेता के साथ ओम गायत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सात नवंबर की रात कमरे में फंदे पर लटका उसका शव मिला। मामा मिथिलेश कुमार के मुताबिक, काजल काफी समय से पैरों में दर्द की समस्या से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: किराये के कमरे में फंदे से लटककर प्रतियोगी छात्रा ने दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.