प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण समिति की ओर से संचालित बाल वाटिका में गुरुवार को निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समिति की अध्यक्षा वंदना अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलशन वारिस एवं प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव निहारिका सिंह और कोषाध्यक्ष प्रिया मोहन तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं। पदाधिकारियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...