Prayagraj News: प्रकाशिकी की दुनिया से रूबरू हुए छात्र
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: ट्रिपलआईटी के ऑप्टिक छात्र शाखा की ओर से केंद्रीय विद्यालय, झलवा में 'प्रकाश और उसके अनुप्रयोगों का अन्वेषण करें' विषय पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. सनी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में कक्षा आठ से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विभू श्रीवास्तव, भारती कौशल, पुष्पलता तिवारी, ममता देवी, नजबीन बानो और अमित राज ने विद्यार्थियों को प्रकाशिकी की विभिन्न अवधारणाओं की जानकारी दी। प्रत्यक्ष प्रदर्शन और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने प्रकाशीय घटनाओं को समझा और उनके दैनिक जीवन में उपयोग को जाना। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सवाल पूछने और प्रयोगों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.