प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं को इस बार पौराणिक कथाओं और धार्मिक प्रसंगों की झलक थ्री-डी पार्क में देखने को मिलेगी। मेला प्राधिकरण ने पौराणिक थीम पर आधारित पार्क विकसित करने की तैयारी की है। इसके निर्माण पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह पार्क तालाब नवल राय और त्रिवेणी मार्ग के बीच बनाया जाएगा। पार्क में पौराणिक प्रसंगों को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रदर्शित करने की योजना है। थ्री-डी तकनीक के जरिए श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव देने का प्रयास होगा, जिससे वे धार्मिक और पौराणिक कथाओं को करीब से महसूस कर सकें। पार्क की साज-सज्जा और दृश्यांकन को भी आकर्षक बनाया जाएगा। माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्क आकर्षण का नया केंद्र होगा। अब तक मेला...