प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में अल्लापुर स्थित संयुक्त मंत्री श्रीश श्रीवास्तव के आवास पर हुई।निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एक अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 80 और 90 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। जुलाई-अगस्त में पौधरोपण और सितंबर-अक्तूबर में अयोध्या भ्रमण का भी प्रस्ताव रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...