प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: कोतवाली में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। देवघाट झलवा निवासी अधिवक्ता प्रशांत पांडेय ने एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि राजापुर निवासी देवधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, अगली बार पोस्टमार्टम होगा, जिससे उन्हें जान का खतरा है। वहीं देवधर तिवारी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 18 अगस्त को दो मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें और उनके परिवार को गोली व बम से उड़ाने और अपहरण की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर अधिवक्ता से मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...