Prayagraj News: पोस्टर से दिखाई उभरती तकनीक की तस्वीर
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को 'उभरती हुई प्रौद्योगिकी एवं मानवता का भविष्य' विषय पर पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, नैनो तकनीक, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करते हैं। प्रस्तुतियों में तकनीक के सामाजिक प्रभाव, डेटा सुरक्षा, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे भी उठाए गए। संयोजक डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. पूनम कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.