Prayagraj News: पेयजल परियोजना में सुस्ती पर एई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: नैनी के विस्तारित क्षेत्र के 10 नए वार्डों में पेयजल पहुंचाने के लिए चल रही 273 करोड़ रुपये की परियोजना में काम की धीमी रफ्तार पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान परियोजना स्थल पर एक भी श्रमिक नहीं मिला। इस पर मंडलायुक्त ने अनुपस्थित एई रबन गंगवार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और स्थानांतरण की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जल निगम (नगरीय) के अधिकारियों के साथ 'वाटर सप्लाई स्कीम फॉर नैनी एक्सटेंडेड एरिया' के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना से इनटेक वेल्स के जरिए पानी प्लांट तक लाया जाएगा। उपचार के बाद यही पानी नैनी के विस्तारित क्षेत्र के 10 वार्डों में पहुंचाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान साइट पर श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.