Prayagraj News: पेंशनर अपनी मांगों को लेकर देंगे धरना
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने से पेंशनरों में नाराजगी है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की शुक्रवार को कलक्ट्रेट कोषागार स्थित पेंशनर कक्ष में हुई बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाएं जारी रखने की मांग की गई। जनपद अध्यक्ष आरपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में दोपहर 12 से तीन बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.