Prayagraj News: पेंशनरों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला में सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी दी। पुरानी पेंशन बहाली, 18 महीने का बकाया महंगाई राहत जारी करने और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने से पहले 20 प्रतिशत अंतरिम राहत देने की मांग उठी। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट, निजीकरण रोकने और आउटसोर्सिंग बंद करने की भी मांग की गई। बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.