Prayagraj News: पेंशनरों को अब विभागवार मिलेंगे समाधान के काउंटर
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: जिला कोषागार के पेंशन अनुभाग में पेंशनरों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत विभागवार सात नए काउंटर स्थापित किए गए हैं। अब पेंशनरों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पेंशनर सीधे संबंधित विभाग के काउंटर पर जाकर अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवेदन दे सकेंगे। मुख्य कोषाधिकारी दीपक कुमार रस्तोगी ने 31 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पेंशनरों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था शुरू कराई है। इससे अलग-अलग विभागों से जुड़े पेंशनरों को अपनी समस्याएं दर्ज कराने में सहूलियत होगी। समस्याओं और कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए कोषागार में जल्द ही एक सूचना बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा।इसमें पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के प्रकार, उनके समाधान के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.