Prayagraj News: पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पेंशनधारकों की सुविधा के लिए एक से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 चलाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज समेत सभी मंडलों और यूनिटों में शिविर लगाए जाएंगे। प्रयागराज मंडल में बड़े स्तर पर मेगा कैंप आयोजित होगा। शिविरों में बैंकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सहभागिता रहेगी। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनधारकों के लिए अक्टूबर में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शारीरिक रूप से अशक्त वरिष्ठ पेंशनधारकों के घर जाकर प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा भी मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.