Prayagraj News: पूर्व प्रधानाचार्य ने पीड़ितों को सौंपा 51 हजार का चेक
प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एक महीने पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान श्रमिक निहाल शुक्ला के निधन के बाद परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए सर्वार्य इंटर कॉलेज बहादुरगंज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने रविवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र नैनी के बेंदो गांव पहुंचकर परिजनों को 51 हजार का चेक सौंपा। डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने अपनी पेंशन की राशि से निहाल शुक्ला की पत्नी शालू शुक्ला को चेक सौंपा तथा दोनों बच्चों की शिक्षा के लिए उचित सहयोग का आश्वासन दिया। अपने सहयोगी विजेन्द्र कुमार राय के साथ पहुंचे प्रचार प्रमुख ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.