प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: फतेहपुर बिछुआ निवासी पूर्व पार्षद नंदलाल को गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदलाल के मुताबिक, दो नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह कुछ कार्यवश कहीं जा रहे थे। अशोक सिंहल गेट के पास कोठरिया मुंडेरा मंडी निवासी दिलीप कुमार, उसके बेटे शुभम कुमार और फतेहपुर बिछुआ निवासी नन्का व अशोक कुमार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...