Prayagraj News: पूर्व गृहमंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार
प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का गुरुवार को दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।दोपहर दो बजे अल्लापुर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो दारागंज घाट पहुंची। यहां अपराह्न करीब 3:30 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई। अंतिम यात्रा और घाट पर बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक सुरेश त्रिपाठी, सुभाष चंद्र पांडेय, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, अनिल पांडे, ओमप्रकाश तिवारी सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.