Prayagraj News: पूरामुफ्ती से त्रिवेणीपुरम तक दौड़ने लगी डबल डेकर बस
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शहरवासियों को डबल डेकर बस की सुविधा मिलने लगी है। प्रयागराज आई डबल डेकर बस का ट्रायल पूरा होने के बाद अब इसका रूट भी फाइनल कर दिया गया है। गुरुवार से बस पूरामुफ्ती से झूंसी के त्रिवेणीपुरम के बीच नियमित रूप से चलने लगी है।65 सीटों वाली इस बस का संचालन यूपी रोडवेज के प्रयाग डिपो से किया जा रहा है। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 30 रुपये रखा गया है। बस के संचालन से पूरामुफ्ती, शहर और झूंसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस का रूट फाइनल कर दिया गया है और गुरुवार से इसी मार्ग पर इसका संचालन शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.