Prayagraj News: पूतना वध पर श्रीकृष्ण की जयकार से गूंजा मंच
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित छह दिवसीय कृष्णलीला के दूसरे दिन शनिवार को कंस के अत्याचारों के प्रस्तुति की गयी। राक्षसी पूतना के दृश्य पर खूब तालियां बजीं। पूतना वध होते ही श्रीकृष्ण की जय-जयकार होने लगी। श्रीकृष्ण की बाललीला के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री उमेश चंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरानी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार केसरवानी और पदाधिकारियों ने किया। मंयक आनंद अग्रवाल, मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, शिव बाबू गुप्ता, विपुल मित्तल, दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.