Prayagraj News: पूजा पंडालों में मां दुर्गा का आह्वान, हुई प्राण प्रतिष्ठा
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा बंगाली रीतिरिवाज के साथ की गई। बंगाल से आए पुरोहितों के संग समाज के लोगों ने अपने-अपने पंडाल में मां दुर्गा का आह्वान किया और घट स्थापना की। अधिकतर पंडालों में पारंपरिक वेशभूषा पहनकर शतचंडी पाठ किया गया तो कई पंडालों में धुनुची नृत्य की प्रस्तुति हुई। षष्ठी तिथि पर साउथ मलाका, टैगोर टाउन शास्त्रीनगर, मीरापुर, नेतानगर, अशोक नगर, कृष्णानगर कीडगंज, एलनगंज, बाई का बाग, शाहगंज कटघर, सिविल लाइंस व बैरहना बारवारी सहित अन्य बारवारियों के पूजा पंडाल में सुबह से ही उल्लास छाया रहा। आकर्षक थीम पर बने पंडाल में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भुजाओं में शंख, गदा, तलवार, चक्र व त्रिशूल जैसे अस्त्र-शस्त्र धारण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.