प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा निभाने के लिए लोग लाइसेंसी हथियार चाहते हैं। इसके लिए शस्त्र लाइसेंस के आवेदन भी आने लगे हैं। खास बात यह है कि कुछ आवेदकों ने अपने प्रार्थना पत्र में शस्त्र पूजन के लिए लाइसेंस की जरूरत का स्पष्ट उल्लेख किया है। वहीं, शस्त्र अनुभाग में पहले से ही हजारों आवेदन लंबित हैं। ऐसे में त्योहार के मौके पर लाइसेंस की मांग ने लंबित आवेदनों के निस्तारण का मुद्दा फिर चर्चा में ला दिया है। जिले में अप्रैल के बाद से एक भी नया शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। शस्त्र अनुभाग में करीब छह महीने से आवेदन लंबित पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: हथियार का शौक पड़ रहा महंगा, 600 फार्म निरस्त, कुछ पड़े है लंबित इस समय लगभग सात हजार आवेदन निस्तारण की प्रतीक्षा में हैं। इनमें नए लाइस...