Prayagraj News: पुस्तकालयों का महत्व डिजिटल युग में भी बरकरार : प्रो. दुबे
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के तहत उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ की प्रयागराज शाखा ने शनिवार को विचार गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष प्रो. टीएन दुबे ने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालयों का महत्व कम नहीं हुआ है। ज्ञान के व्यवस्थित प्रसार में इनकी भूमिका और बढ़ गई है। अध्यक्षता करते हुए लालजी मिश्र ने युवाओं और विद्यार्थियों को पुस्तकालयों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उपाध्यक्ष प्रो. प्रमोद यादव ने पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और शोध में उनकी उपयोगिता बताई। संचालन सचिव श्याम बहादुर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.