प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। आजाद पार्क में सात माह पहले आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का बजट शासन से अब तक नहीं मिल सका है। प्रदर्शनी के आयोजन में करीब सात से आठ लाख रुपये खर्च होता है लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं हुआ। आजाद पार्क में प्रत्येक वर्ष मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। आजाद पार्क के उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद का कहना है कि बजट के लिए कई बार पत्र लिख चुका हूं लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।कर्मचारियों का कहना है कि अब दोबारा पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने का समय भी नजदीक आ गया है, लेकिन पिछली प्रदर्शनी का भुगतान ही लंबित है। इससे आयोजन से जुड़े कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...