Prayagraj News: पुल पर मजदूरों की संख्या दोगुनी, मशीनें भी बढ़ाईं
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी जाने वाली लेन पर मरम्मत कार्य पिछड़ने के बाद अब तेजी से उसे पूरा कराने की तैयारियां की गई है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन की ओर से गुरुवार की रात में सड़क निर्माण के लिए मैस्टिक कुकर मशीन की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच की गई तो मजदूरों की संख्या भी 35 की जगह 70 की गई है। संख्या बढ़ाए जाने के बाद विभाग का दावा है कि पंद्रह जुलाई की तय समय सीमा तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पुल पर झूंसी जाने वाली दो किमी की लेन पर डेढ़ किमी सड़क उखाड़ने का कार्य किया जा चुका है। मैनुअल तरीके से मजदूरों के जरिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मशीन के जरिए बिटुमिन, गिट्टी व मार्बल डस्ट का मिश्रण तैयार किया जाता है। गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने काम तेज गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.