Prayagraj News: पुलिस मतदान करने से रोकने का कर रही प्रयास : सपा
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि स्नातक निर्वाचन के मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए पुलिस घर-घर जाकर मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम कर रही है। मतदाताओं से इस बाबत प्राप्त जानकारी के बाद सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव पार्टी के नेताओं, जन प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार डीएम व पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन दिया।मतदाता सूची में आई टाइप और प्रिंट की गड़बड़ी के चलते मतदाताओं के नाम, पिता का नाम उलट पलट गया है। कई नाम तो दो और तीन बार प्रिंट हो गए हैं। इस तरह की खामियों को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी 21 अक्तूबर को बयान जारी किया था। यह भी पढ़ें- जेल जाने की तैयारी रखें अधिकारी, एमएलसी चुनाव से ठीक पहले अखिलेश याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.