प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया प्रयागराज कमिश्नरेट का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही लगातार थानों की कमान में बदलाव कर रहे हैं। एक पखवारे के अंदर उन्होंने दूसरी बार नए चार थानेदार बदले दिए हैं। जबकि, इसके पहले छह थानों, चार एसीपी के अलावा डीसीपी नगर तक बदल दिया था। पुलिस आयुक्त के लगातार एक्शन से महकमे में खलबली मची हुई है।पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी नई लिस्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय और शंकरगढ़ थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे का गैर जनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त करने को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि, शंकरगढ़ थाने की कमान कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी और शाहगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह को एयरपोर्ट थाने का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, एसीपी करछना क...