प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: माघ मेला 2027 का काम शुरू है। जलस्तर कम होने और दलदल ठीक होने के बाद मेला प्राधिकरण ने झूंसी की ओर पुलिया का काम भी शुरू करा दिया है। इसके पूरा होते ही झूंसी की ओर काम तेज कर दिया जाएगा। मेले को लेकर गुरुवार को होने वाली मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद एसडीएम मेला ने समन्वय बैठक कर मेले की तैयारियों पर चर्चा की। एसडीएम मेला विवेक शुक्ल ने बताया कि संगम की ओर लेवलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। झूंसी की ओर दो छोटी पुलिया बन रही है। इसका निर्माण होते ही बड़े वाहनों का उधर जाना होगा, जिसके बाद समतलीकरण और फिर बसावट का काम तेज कर दिया जाएगा। प्रयास यही है कि 15 दिसंबर तक मेला आकार लेने लगे। सभी काम को करने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त रखा गया है। गुरुवार को हुई बैठक की रिपोर्ट मंडल...