Prayagraj News: पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस में महिला यात्री के गहने चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की पत्नी का बैग चोरी हो गया। बैग में मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, बिछिया, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, 700 रुपये नकद और खाने-पीने का सामान रखा था। प्रयागराज जीआरपी थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शशि कुमार अपनी पत्नी हर्षिता सचान के साथ 17 अक्तूबर को भुवनेश्वर से कानपुर की यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन संख्या 14427 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस के एम-165 कोच में सवार थे। 18 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे प्रयागराज स्टेशन के पास पत्नी की सीट से बैग गायब मिला। कानपुर पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी से शिकायत की। कानपुर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की और मामला प्रयागराज का बताकर केस ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.