Prayagraj News: पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट
प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी इलाके में पुराने विवाद को लेकर शनिवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने मारपीट, तमंचा तानने, फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के सानू उर्फ शफीकुर रहमान का आरोप है कि रात करीब पौने दस बजे 120 फीट रोड तिराहे के पास वहद और उसके भाई सरवर ने उसे रोककर गालीगलौज की। विरोध करने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।वहीं दूसरे पक्ष के जीटीबी नगर निवासी वहद हुसैन ने सानू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया और विरोध करने पर कट्टे से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद मारपीट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.